रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में दिन दिहाड़े बैंक में लूट का मामला सामने आया है।
वडाला चौक के पास पीएनबी बैंक में बंदूक की नोक पर लाखो रुपए लूट लिए गए। जानकारी अनुसार दो बदमाश एक्टिवा पर सवार होकर आए थे जिन्होंने बैंक में दाखिल होकर पिस्टल की नोक पर लाखो रुपये लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
Advertisement


