रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गांव कुराड़ी में एक युवक की छप्पड़ में डूबने से मौत हो गई। युवक का श
व मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जालंधर-पठानकोट हाईवे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद हाईवे पर जाम लग गया। यह घटना किशनगढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान नरिंदर के रूप में हुई है।
पिछले तीन सालों में छप्पड़ में तीसरी मौत होने पर गांव वासियों ने हाईवे पर शव रख कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन युवक का शव बरामद नहीं कर पाई और वापस लौट गई।
Advertisement


