रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मिलाप चौक नजदीक मोहल्ला कोट पक्षियां में स्थित वैरागीया मंदिर के गद्दी नशीन और सेवादारों ने चोर को काबू कर लिया। चोर तड़के मंदिर में घुसा था। सख्ती से पूछने पर पता लगा कि पहले भी छह बार हुई मंदिर में चोरी उसी ने की थी।
थाना चार में इस संबंधी शिकायत भी दर्ज है।
सेवादारों ने बताया कि यह चोर मंदिर के ही पुजारी का भाई है। हालांकि पुजारी का अपने भाई से कोई लेनदेन नहीं है क्योंकि उसे परिवार वालों ने बेदखल कर रखा है। सेवादारों ने कहा कि जब चोर से चोरी हुए सोने के गहने बारे पूछा तो उसने बताया कि कुछ गहने उसने जालंधर के ज्वेलर को बेचे थे जबकि कुछ गांव बेच कर आया था। इस संबंधी पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद थाना चार की पुलिस चोर को थाने ले गई। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।
Advertisement


