रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में रेप के बाद नाबालिग लड़की ने बेटी को जन्म दिया। पेट दर्द की शिकायत के बाद उसकी बुआ उसे प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर पहुंची, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला।
इस दौरान महिला डॉक्टर ने बताया कि प्रेग्नेंसी पूरी हो चुकी है और तुरंत डिलीवरी करनी पड़ेगी। इसके बाद नाबालिग की डिलीवरी करवाई गई। उसने बेटी को जन्म दिया है। फिलहाल दोनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं। बुआ ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने बताया कि अमृतसर के रहने वाले लड़के ने उसके साथ रेप किया था। इसके बाद बुआ ने पुलिस को शिकायत दी। आरोपी भी नाबालिग है।थाना बिलगा के एसएचओ गुरशरण सिंह ने बताया कि लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भी नाबालिग है।
Advertisement


