रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बीएमसी चौक पर तेजरफ्तार ऑडी कार और एक अन्य गाड़ी में टक्कर होने के बाद ऑडी कार पलट गई। गाड़ी चला रहा युवक बेहद नशे की हालत में था। आनन फानन में राहगीर इकट्ठा हुए लेकिन देखते ही देखते दोनों कार सवार लोग आपस में भिड़ गए।
दोनों में जमकर मारपीट हुई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा कर लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं।
Advertisement


