रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में आंखों की दवाई लेने के घर से निकले युवक डेडबॉडी मिली। परिवार ने कहा कि लूटपाट के बाद किसी ने मारकर फेंका है। परिवार ने पुलिस को हत्या का केस दर्ज करने के लिए कहा है। दूसरी तरफ थाना डिविजन 5 की पुलिस में घटनास्थल का मुआइना किया। पुलिस ने क

हा कि प्राथमिक जांच में मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। फिलहाल परिवार के बयान पर जांच की जा रही है।
युवक की डेडबॉडी जालंधर के शहनाई पैलेस के पास मिली। युवक की पहचान रोड मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई प्रकाश ने बताया कि विकास शनिवार शाम को भार्गव कैंप इलाके में आंखों की दवाई और चश्मा लेने गया था। वह रात को घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भाई प्रकाश ने बताया कि रविवार को सुबह उसने फेसबुक पर एक वीडियो देखी, जिसमें उनका भाई सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद वे संबंधित थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें सड़क हादसे में मौत की जानकारी दी। परिवार का संदेह है कि विकास


