रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): वीरवार को गदईपुर के बाद लांबड़ा में भी मर्डर का मामला सामने आया है।
लांबड़ा के गांव नाहला में पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी अनुसार वीरवार सुबह संतोख कुमार का अपनी पत्नी सीता विश्वकर्मा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान संतोख कुमार ने पहले तो गाली गलौच किया लेकिन देखते ही देखते उसने गैस से तवा उठाकर अपनी पत्नी को मारना शुरू कर दिया। संतोख ने सीता विश्वकर्मा के सिर पर बेरहमी से तवे के कई वार किए। शोर सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो सीता विश्वकर्मा खून से लथपथ पाई गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जबकि सीता विश्वकर्मा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सीता विश्वकर्मा को दो डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। उधर मौके पर पहुंची थाना लांबड़ा की पुलिस ने संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


