
रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच जालंधर शहर के पेट्रोल पंपों पर वीरवार अचानक से भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वाहनों की लंबी कतारें पंपों के बाहर लग गई। हाल ही में पंजाब में एक कंपनी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे।
केसर पेट्रोल पंप और 120 फूटी रोड़ पर तो एक पेट्रोल पंप बंद कर दिया गया। पेट्रोल और डीजल डलवाने आए लोगों को तेल खत्म होने की बात करके वापिस भेजे जाने लगा और जैसे ही लोगों ने सोशल मीडिया पर यह कंटेंट शेयर किए तो लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने काम छोड़ कर दो और चार पहिया वाहन लेकर पेट्रोल पंपों पर जुटने शुरू हो गए। हालांकि पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं थी लेकिन अफवाह के चलते लोगों के वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। उधर सरकार की तरफ से तेल की किल्लत को लेकर कोई बयान नहीं आया है। यह भी बता दें कि ईरान से लेकर सऊदी और अन्य देशों से भारत को तेल और गैस की भरपूर सप्लाई मिल रही है लेकिन इसी के बीच अफवाहों का बाजार भी गर्म है जिसके चलते लोगों में पैनिक की स्थिति हो जाती है।


