रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गढ़ा रोड़ पर ताज मार्किट के सामने स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में थाना सात की पुलिस ने रेड की है। रोजाना मेल की तरफ से लगातार क्रिस्टल स्पा के अंदर देह व्यापार का धंधा चलने की खबरें प्रकाशित की थी जिसके बाद मामला पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने संज्ञान लेते हुए यह कारवाई करवाई।
हालांकि रेड से पहले ही स्पा सेंटर का मालिक पलक फरार हो चुका था। थाना सात की सरकारी गाड़ी और बाइक्स सवार पुलिस टीम ने वहां पहुंचते ही स्पा को अन्दर से बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि जिस समय रेड हुई तब अन्दर कुछ ग्राहक भी थे जबकि लड़कियां भी बरामद हुई है। पुलिस अभी अंदर जांच में जुटी हुई है। क्रिस्टल स्पा में से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस अन्दर की वीडियो ग्राफी कर रही है। कुछ समय तक पलक खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर सकती है।

Advertisement


