रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पुलिस ने स्पा क्वीन स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट को बेनकाब किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के अंदर रेड करके कई विदेशी लड़कियां और ग्राहक पकड़े है। रेड दौरान स्पा सेंटर में से ड्रग लेने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सिल्वर पेपर की पन्नियां भी मिली है।
जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर में व्यक्ति ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। स्पा सेंटर में 1500 रुपए देह व्यापार के लिए मांगे गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। व्यक्ति ने कहा कि स्पा सेंटर से कुछ दूरी पर स्थित थाना 7 है, लेकिन उसके बावजूद सरेआम एरिया में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। व्यक्ति ने बताया कि स्पा सेंटर में विदेशी लड़कियां है, जिसमें थाईलैंड और मलेशिया से संबंधित है। आज पुलिस ने जब दबिश दी तो लड़कियां और युवकों को बाहर निकाला गया। घटना के दौरान आपत्तिजनक सामान पाया गया। व्यक्ति का आरोप है कि स्पा सेंटर ने नशे कि पन्नियां मिली है। वहीं मालिक से बात की गई तो उसने कहा कि वह स्पा सेंटर छोड़ चुका है। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि स्पा सेंटर को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर से युवक मिले थे। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि युवतियां भी स्पा सेंटर से बाहर आती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जबकि दूसरी स्टिंग ऑपरेशन करने वाले व्यक्ति
द्वारा आप्पतिजनक सामान बरामद होने का दावा किया जा रहा है।


