रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड कर लिया है। रात को उन्होंने जहर खाया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। यहां पर हालत सही न होने कारण परिवार उन्हें DMC अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने कहा कि उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने 10 लोगों का नाम लिया है। मृतक की पहचान रिंपी अनेजा के रूप में हुई है। वह 52 साल के थे और शहीद भगत सिंह नगर में उनकी कोठी थी। 20 दिन पहले ही उनकी मां का निधन हुआ था। सिविल अस्पताल में उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आज उनका पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल में कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन से परेशान होकर यह कदम उठाया गया। सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें करीब 10 लोगों के नाम लिए। आरोप है कि ये लोग पैसों के लिए उन पर दबाव बना रहे थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। हालांकि, अभी वीडियो सामने नहीं आया है।


