रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बरनाला में सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज करने और नौकरी से डिसमिस करने की मांग को लेकर पंजाब बंद की कॉल को जालंधर में भरपूर समर्थन मिला। स्कूल, कॉलेज, दुकानें, फैक्ट्रियां इत्यादि सब बंद है।
पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात है। सभी को शांति बनाए रखते की अपील की जा रही है। भगवान वाल्मीकि टाइगर फोर्स के नेता अजय खोसला ने कहा बिना बल प्रयोग करके जिन लोगों ने दुकानें खोल भी रखी है उन्हें बंद करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों का बंद की कॉल को लेकर दिए समर्थन का धन्यवाद भी किया। वहीं डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि जालंधर में शांतमय ढंग से सारा प्रोसेस चल रहा है।

Advertisement


