रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस से संबंधित PP – SANJH पोर्टल से अब फ्री में FIR डाउनलोड नहीं होगी। मान सरकार ने इस पर फीस पहले दी है। इससे पहले लोगों को पंजाब पुलिस दर्ज की एफआईआर ऑनलाइन फ्री में मिल जाती थी।
पंजाब सरकार ने कहा कि पीपी सांझ पोर्टल से एक एफआईआर डाउनलोड करने के लिए 80 रुपए फीस देनी होगी। फीस ऑनलाइन ली जाएगी। यह नियम आम लोगों से लेकर शिकायतकर्ता और खुद पुलिस अधिकारियों के लिए एक ही रहेंगे। हालांकि एफआईआर दर्ज करवाने के बाद शिकायतकर्ता को तुरंत थाने से हार्ड कापी मिल जाएगी लेकिन अगर वह पीपी सांझ के पोर्टल से ऑनलाइन FIR डाउनलोड करने चाहेगा तो उसे 80 रुपए देंगे होंगे। हालांकि इस टैक्स का हर तरफ विरोध किया जा रहा है।
Advertisement


