रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट 11 मई को और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया जाएगा। जिससे अब 5.49 लाख स्टूडेंट का इंतजार खत्म होगा।

शिक्षा विभाग ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्र अपना रोल नंबर और नाम लॉगिन करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही चेयरमैन ने स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर-9549-161-161 जारी किया है। उन्होंनें परीक्षा में फेल या कम नंबर आने वाले स्टूडेंट्स को विचलित न होने की सलाह दी है। इस साल 10वीं की परीक्षा 2.84 लाख और 12वीं की 2.65 लाख स्टूडेंट दी थी। 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक हुईं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुईं।


