रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से दुखद खबर सामने आई हैं। जालंधर में घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को एक कार ने रौंद दिया। मोके पर ही बच्ची की मौत हो हुई।
घटना गुरु नानक पूरा वेस्ट की है। जानकारी अनुसार कार चालक मोगा से गुरु नानक पुरा वेस्ट अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। रिश्तेदार के घर बाहर ही कार मोड़ते हुए घर बाहर खेल रही सात साल की बच्ची कार की चपेट में आ गई और वहीं उसकी मौत हो हुई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement


