रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म मंदिर दकोहा में श्रीमद्द भागवत महापुराण जी के पाठ आरम्भ करवाए गए। हर रोज शाम 5 बजे से लेकर सात बजे तक पंडित श्री दिनदयाल शर्मा जी द्वारा कथा सुनाई जा रही है। पाठ का भोग श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन डाला जाएगा।

इस कथा में श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी के प्रधान मुकेश मेहता जी और नगर निवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है। श्रीमद्द भागवत महापुराण जी के पाठ से पहले सावन के महीने श्री शिवपुराण मानस जी के पाठ रखवाए गये थे। इस शुभ अवसर पर प्रधान मुकेश मेहता, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, सुशील कुमार, अरविन्द्र पिंका, राजिंदर शर्मा, प्रदीप चोपड़ा, विजय शर्मा, अंकित शर्मा, बालकिशन, दर्शन पराशर, रिंकू विज, गौरव शर्मा, सनी शर्मा, हैप्पी, मनी शर्मा, लक्की शर्मा, अनिल शर्मा, माल्टा शर्मा, दामुल शर्मा, नैतिक मेहरा, प्रज्वल शर्मा, अमित, कृष्णा, दर्शन सभरवाल, पंडित दीनदयाल, स्त्री सत्संग सभा के सभी सदस्य मौजूद रहे। मंदिर कमेटी ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक समारोह जारी रखे जाएंगे।


