रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के जोहल मार्केट में स्थित मशहूर सोया ट्रीट शॉप में उस समय विवाद हो गया, जब एक ग्राहक ने सोया पनीर के अंदर बाल मिलने का आरोप लगाया। ग्राहक का दावा है कि शिकायत करने पर दुकानदारों ने अपनी गलती मानने के बजाय उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटना के बाद बाजार में काफी देर तक हंगामा होता रहा। पीड़ित ने अब प्रशासन से खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
वनी नाम का एक स्थानीय ग्राहक वहां से सोया पनीर खरीदकर अपने घर ले गया। वनी के अनुसार, घर जाकर जैसे ही उन्होंने पनीर की पैकिंग खोली, तो पनीर के टुकड़ों के बीच एक बाल फंसा हुआ था। स्वच्छता और हाइजीन में लापरवाही देखकर ग्राहक तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए दुकान पर पहुंचा।
Advertisement


