रोजाना मेल (न्यूज डेस्क); पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर में ब्लास्ट होने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।
जानकारी अनुसार जालंधर
के जिला प्रशासनिक एवं न्यायिक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस के डॉग स्क्वाड और एंटी विंग की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। परिसर के सर्च अभियान शुरू किया गया है। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। इससे पहले कई स्कूल एवं कॉलेजों समेत सरकारी इमारतों को ब्लास्ट करके उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
Advertisement


