रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक पुरानी छत तोड़ने के दौरान हुए हादसे में चाचा-भतीजा की मौत हो गई। छत अचानक ढह गई, जिससे दोनों मलबे के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना तब हुई जब वे छत तोड़ने का काम कर रहे थे। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय दिनेश साहनी और 33 वर्षीय राजा साहनी के रूप में हुई है। ये दोनों मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के कमला भगवानपुर गांव के निवासी थे और वर्तमान में बुलंदपुर में रह रहे थे। राजा की पत्नी की आरोप है कि जो काम जेसीबी से करवाया जाना था वह ठेकेदार और मकान मालिक द्वारा हाथ से करवाने को कहा गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने ठेकेदार विजय कुमार और मकान मालिक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement


