रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): महंगाई के बीच आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। देश की डेयरी कंपनियों वेरका (Verka), अमूल (Amul) और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। पंजाब के प्रमुख ब्रांड वेरका के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है।

कल से प्रभावी होंगी नई दरें
मिल्कफेड (वेरका) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बढ़ी हुई कीमतें 14 मई (गुरुवार) की सुबह से लागू हो जाएंगी। यह वृद्धि दूध के सभी वेरिएंट्स (फुल क्रीम, स्टैंडर्ड, टोंड और काऊ मिल्क) पर लागू होगी। लुधियाना सहित पूरे पंजाब में अब ग्राहकों को दूध के लिए अतिरिक्त जेब ढीली करनी होगी।
Advertisement


