Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार तापमान 45.2 डिग्री तक पहुंचा है। फरीदकोट सबसे गर्म रहा। राज्य का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज हीट वेव और वार्म नाइट का यलो अलर्ट है। जबकि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हीट वेव, वार्म नाइट, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में हीट वेव का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक रह…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है। पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तुरंत वापस बुला लिया गया है। इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी। उनके घर के बाहर ये जवान तैनात कर दिए गए हैं। हालांकि भज्जी ने अभी AAP छोड़ने या BJP जॉइन करने को लेकर कुछ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। शनिवार शाम के इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े अफसर मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। हालांकि, पहले खबर आई थी कि हमलावर को मार गिराया गया। हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- अमेरिका के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 7 AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का टाइम मांगा है। पंजाब सीएम ऑफिस से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक सीएम मान पंजाब के सभी विधायकों को लेकर दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। वह पार्टी बदलने वाले 7 सांसदों के राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे और इस पर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति से मिलेंगे। जहां वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे। संजय सिंह और पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जालंधर में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर नारेबाजी की और उनके घर पर ‘गद्दार’ लिख दिया। आप कार्यकर्ताओं ने लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर अशोक मित्तल के खिलाफ भी प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पंजाब के गद्दार जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हरभजन सिंह, राघव चड्डा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित कुल 7…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद हरियाणा में AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने दावा किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में पंजाब के करीब 28 विधायक भी आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं। नवीन जयहिंद ने कहा कि जल्द ही बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे और विधायक लगातार मेरे संपर्क में हैं। जल्द ही इस राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े नामों का खुलासा करूंगा। रोहतक के रहने वाले नवीन जयहिंद साल 2011 में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में गुरुवार को 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इन स्कूलों में स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरपुर, डीएवी स्कूल बीआरएस नगर और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल शामिल है। पार्षद ने बताया कि स्कूलों के साथ रेलवे ट्रैक को भी उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद तीनों स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। पेरेंट्स बच्चों को लेने स्कूलों में पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वायड की टीमों ने सर्च की। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9:15 बजे स्कूल को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा के टोरंटो में बुजुर्गों को डरा-धमकाकर कंस्ट्रक्शन के नाम पर पैसे ऐंठने के आरोप में पुलिस ने पंजाबी मूल के गैंगस्टर अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। अर्शदीप साथियों के साथ मिलकर बुजुर्गों को निशाना बनाकर उन्हें लूटता रहा। आरोपी उन घरों को निशाना बनाते थे जिनमें बुजुर्ग रहते हैं। वह सिटी ऑफ टोरंटो के अफसर बनाकर घरों में जाते और बिल्डिंग का सर्वे करते। उसके बाद बुजुर्गों को घरों की तुरंत मरम्मत करने के लिए कहते। जो रिपेयर के लिए आनाकानी करते उन्हें कानूनी कार्रवाई के नाम पर धमकाते हैं। आरोपी कनाडा में 2024…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर देहाती पुलिस के अधीन थाना खलचियां की टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के बाबा बकाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जस्पाल का निवासी बताया जा रहा है। यह गिरफ्तारी खुफिया इनपुट और सतर्क निगरानी के आधार पर की गई है, जिससे क्षेत्र में संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान में बैठे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में था…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में 24 अप्रैल को युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट रहेगा और सायरन भी बजाए जाएंगे। राज्य के सभी जिलों में सिविल डिफेंस की ओर से यह अभ्यास कराया जाएगा। लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) और अगर नगर डिवीजन के तहत आने वाले इलाकों को ड्रिल के लिए चुना गया है। इस दौरान पूरे इलाके में अंधेरा रहेगा और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले साल…

Read More